Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बाबाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जलाभिषेक के लिए 12 किमी की लंबी कतार लगी
    झारखण्ड

    बाबाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जलाभिषेक के लिए 12 किमी की लंबी कतार लगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 25, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर देवघर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है।  यहां अर्घा के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक कराया जा रहा है। सोमवारी होने की वजह से भक्तों की लंबी कतार  12 किलोमीटर दूर कुमेठ तक जा पहुंची है। धर्म ग्रंथ विष्णु पुराण में वर्णित है कि कलयुग में शिव की पूजा अर्चना करने से मुक्ति मिलती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी और मेले के 12 वें दिन अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र बोल बम के नारों से गुंजयमान हैं।  इसके अलावे प्रातः 03.50 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया तथा कांवरियों की कतार तड़के सुबह कुमैठा तक पहुंच गयी हैं। इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। वही रुटलाइन में लगातार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी लगातार उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री व वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही थी।

    इसके अलावे जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को कुमैठा, नंदन पहाड़, परमेश्वर दयाल रॉड, बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।

    शिवधून व बोल बम के जयकारों से गुंजयमान देवनगरी
    दूसरी सोमवारी के अवसर पर बैैद्यनाथ धाम की धरा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। बाबा का जलार्पण करने के लिए श्रद्धालु रात्रि से हीं कतारबद्ध होकर अपने होल्डिंग प्वाइंट में विश्राम कर रहे थे। रात्रि 02ः00 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार कुमैठा स्टेडियम परिसर में बनाये गए होल्डिंग प्वाइंट तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूर्व से हीं होने वाली अप्रत्याक्षित भीड़ को लेकर चौकस रहा। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरे रूट लाईन में कतारबद्ध कांवरियों के लिए सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। पेयजल, साफ-सफाई, बायोटॉयलेट, लाईट के साथ-साथ उनके भक्ति भावना को जागाए रखने के लिए पूरे रूट लाईन में शिवधून बजाने की व्यवस्था की गयी थी।

    रात्रि से ही रूट लाईन में पूरी तरह से एक्टिव दिखे सभी अधिकारी
    रूट लाईन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त   ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने हेतु कतार के टेल एण्ड से कतारबद्ध कांवरियां को तेजी से आगे बढ़ाया जाय, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा देर कतार में न रहना पड़े और उनका शीघ्रतापूर्वक जलार्पण हो जाय और मंदिर से कतार की टेल एण्ड की दूरी में कमी आ सके।

    24 घंटे एक्टिव मोड में दिखे मेला में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी
    इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र मे कार्यरत सभी सूचना-सह-सहायता कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, निगम कर्मी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी एवं सफाई कर्मी भी अपने-अपने कार्य स्थल पर पूरी तहर से मुस्तैद दिखे।

    दूसरी सोमवारी परश्रद्धालुओं ने किया सुलभ जलार्पण
    दूसरी सोमवार को लेकर देवनगरी के साथ-साथ पूरा मंदिर प्रांगण गेरूआ रंग से रंगा दिखा। रविवार को मंदिर का पट बंद होते ही कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज होते हुए नंदन पहाड़ पहुंच गयी थी। पट खुलते ही बाबा बैद्यनाथ को सबसे पहले सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने कांचाजल अर्पित किया। इसके पश्चात बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर में प्रातः 3ः50 बजे से जलार्पण शुरू हुआ, जो कि अनवरत जारी है। बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण देवतुल्य श्रद्धालु बड़े आराम से करते दिखे।  साथ हीं काफी संख्या में कांवरियों द्वारा बाह्य अरघा के माध्यम से बाबा का जलार्पण भी किया जा रहा है। बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करने वाले श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में लगे एलईडी स्क्रीन पर बाबा बैद्यनाथ को देखते हुए जलार्पण करते देखे गये। सुलभ और शांतिपूर्ण जलार्पण होने से सभी कांवरिया में काफी हर्ष है एवं बाबा का जलार्पण कर सभी सरकार व जिला प्रशासन की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे।

    रूट लाईन का लगातार भ्रमण करते दिखे उपायुक्त व वरीय अधिकारी
    रूट लाईन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी को निदेशित करते हुए कहा कि देवनगरी आएं हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ मेला व सुलभ जलार्पण के साथ हर संभव सुविधा मुहैया कराने हेतु सभी अपने कर्तव्य पर पूरी तरह से मुस्तैद व सजग रहे। श्रद्धालुओं के साथ पूरी विनम्रता के साथ उनकी मदद करे। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि दूसरी सोमवारी के अवसर पर यहाँ आगन्तुक सभी कांवरिया को सुगम जलार्पण कराया जाय।

    अहले सुबह उपायुक्त ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्वास्थ्य शिविर, सूचना शिविर के अलावा स्थित मेला नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मेला क्षेत्र में हो रहे गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इस दौरान लाईव कन्ट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को उपायुक्त ने निदेशित किया कि सभी लोग सजग रहते हुए पूरे तत्परता के साथ कार्य करें एवं मेला क्षेत्र हो रहे गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.