रांची: राज्यभर में बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार देर शाम तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
राजधानी के करीब 3941 परिसर में छापेमारी की गयी, जिसमें 975 परिसर में बिजली चोरी का मामला सामने आया। चोरी मामले में 975 परिसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसपर 169.39 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
बताया गया है कि छापेमारी अभियान में रांची में 62, गुमला में 27, जमशेदपुर में 59, चाईबासा में 32, धनबाद में 32, चास में 36, डालटेनगंज में 190, गढ़वा में 42, दुमका में 67, साहिबगंज में 80, गिरिडीह में 45, देवघर में 104, हजारीबाग में 125, रामगढ़ में 47 और कोडरमा में 27 पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है।

