Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बिहार के प्रशिक्षु DSP की सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटाे खिंचवाने के दौरान गोली लगने से हुई दोस्त की मौत
    झारखण्ड

    बिहार के प्रशिक्षु DSP की सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटाे खिंचवाने के दौरान गोली लगने से हुई दोस्त की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 10, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट के पास फिसरी जंगल में बिहार से पिकनिक मनाने आए बक्सर के प्रशिक्षु DSP आशुतोष कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना के बाद पुलिस ने आशुतोष कुमार समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। डीएसपी के अनुसार, सौरव उनकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवाने लगा। तभी गोली चल गई। गोली पटना के बेऊर निवासी निखिल रंजन (25) के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मृतक के पिता ऋषि देव सिंह ने आशुतोष कुमार पर आपसी रंजिश में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन में पैसे की लेनदेन को लेकर पूर्व में भी विवाद होने की बात कही गई है। ऋषि देव सिंह गया के चेरखी थाना में अवर निरीक्षक के पद पर हैं।

    प्रशिक्षु DSP आशुतोष कुमार रोहतास (बिहार) के रहने वाले हैं। वो बक्सर के सिमरी थाना के प्रभार में भी है। दो दिनों की छुट्‌टी पर वो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल भी मिली है।

    आपसी रंजिश में हत्या का आरोप

    चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि घटना के बाद निखिल के भाई विनीत सिन्हा ने आपसी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप, तिलैया डैम ओपी प्रभारी विशाल पांडेय, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

    घटना के संबंध में चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि आशुतोष कुमार बोल रहे हैं कि फोटो शूट करते समय उनकी सर्विस रिवाॅल्वर सौरभ कुमार ने ले ली थी। इसी क्रम में अचानक गोली चली और निखिल रंजन के सीने में लग गई। उनकी गाड़ी को कोडरमा थाना में रखा गया है। युवकों द्वारा शराब पीने की जानकारी मिली है। पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है।

    छुट्टी में होते तो जमा करते सर्विस रिवाॅल्वर : एसपी

    पूरे मामले में बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष बहरहाल ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर के साथ अटैच थे। उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। किन परिस्थितियों में वहां पहुंचे यह जांच का विषय है। सर्विस रिवाॅल्वर लेकर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छुट्टी में रहते तब न जमा करते। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या आशुतोष बिना छुट्टी के झारखंड चले गए थे तो एसपी ने कहा- ‘ना! हम बाद में बात करते हैं’।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.