धनबाद: बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया कुइयां ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में द्वितीय पाली मंगलवार देर रात शावल मशीन धंस जाने से एक कर्मी को हल्की चोट आई है। वही करोड़ों की मशीन को क्षति पहुंची है। बताया जाता है कि कुइयां ओपन कास्ट भूमिगत आग की चपेट में है। गैलरी में कोयला उत्पादन का काम हो रहा था।
धंसान होने से शावल मशीन का अगला हिस्सा पूरा धंस गया और पलट गया । जिसके कारण कर्मी अरविंद दास को हल्की चोट आई है। कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन के गलत नितिओं के कारण बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया क्षेत्र संख्या 9 कुइयाँ ओसीपी में अरविंद दास के दुतिऐ पाली दोपहर 2:30 बजे डीजल शावल संख्य 10223 दृघटना ग्रस्त हो गई । उनका कहना है कि जब भी कोई आपरेटर कुईयां ओ सी पी के प्रबंधन से सुरक्षा कि मांग करता है तो प्रबंधन और उनकी पुरी टीम उसे नज़र पर चढ़ा लेती हैं और उसे मानसिक और आर्थिक तौर पर परेशान करने लगती है। साथ ही ट्रांसफर कि धमकी दी जाती है।
सुरक्षा के नाम पर कुईयां ओ सी पी में हमेशा प्रबंधन बड़ी बड़ी बातें और दावे किए जाते हैं पर धरातल पर कोई काम नहीं होता। परबंधन की लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित सकती है। बताया जाता है कि डीजेएमएस भी निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है जिसके कारण सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं हो रहा है।
रात्रि द्वितीय पाली में कुइयां ओसीपी में शावल मशीन कुछ देर के लिए धंस गई थी। लेकिन उसे निकाल लिया गया है। किसी भी कर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है। स्थिति ठीक है किसी तरह का कोई काम प्रभावित नहीं हुआ है।

