Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बेटी की शादी कर जमशेदपुर लौट रहे परिवार का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त , मां की हुई मौत, 4 घायल
    झारखण्ड

    बेटी की शादी कर जमशेदपुर लौट रहे परिवार का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त , मां की हुई मौत, 4 घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बेटी की शादी कर बिहार के पटना से जमशेदपुर वापस लौट रहे गोयल परिवार का वाहन (ट्रैवलर) डंपर से टकरा गया. इस हादसे में दुल्हन की मां की मौत हो गयी, वहीं चार लोग घायल हो गये. तत्काल घायलों को टीएमएच ले जाकर इलाज कराया गया. यह हादसा रांची-टाटा एनएच 33 स्थित सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल-चौका के पास हुई.

    रांची-टाटा मुख्य मार्ग के चांडिल के पास सड़क दुर्घटना

    इस सड़क हादसे में जमशेदपुर स्थित जुगसलाई के नया बाजार निवासी विनोद गोयल की पत्नी 60 वर्षीय सपना गोयल की मौत हो गयी. वहीं, ट्रैवलर में सवार चार लोग घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए टीएमएच लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और रिश्तेदार के कई लोग टीएमएच अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. बताया गया कि विनोद गोयल जुगसलाई के कारोबारी हैं.

    बेटी की शादी समारोह में पटना गये थे परिवार के लोग

    घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि सपना गोयल की बेटी रानी की शादी का आयोजन पटना में किया गया था. इसके लिए रानी के मायके पक्ष के करीब 65 लोग नौ मार्च की शाम को टाटानगर स्टेशन से साउथ बिहार ट्रेन से पटना गये थे. 10 और 11 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने के बाद कई लोग ट्रेन से वापस टाटानगर लौट गये] जबकि कुछ रस्म होने के कारण रानी की मां सपना गोयल और मायके पक्ष के करीब 13 लोग पटना में ही रुक गये. 12 मार्च को रस्म कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात को रानी के मायके पक्ष के सभी लोग ट्रैवलर रिजर्व कर पटना से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Ranchi
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.