Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»भोपाल का युवक रांची में BSNL का फर्जी अधिकारी बन 17 लाख रुपए की कर रहा था डील
    झारखण्ड

    भोपाल का युवक रांची में BSNL का फर्जी अधिकारी बन 17 लाख रुपए की कर रहा था डील

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची के नामकुम से एक ठग को गिरफ्तार किया गया है। सुनील नामदेव नामक यह युवक भोपाल के सपरा का रहने वाला है। वो खुद को ‌BSNL का GM बता कर रांची के बड़े प्रतिष्ठानों से कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि इस दौरान उसके गुर्गे का मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा है।

    नामकुम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक सुनील खुद को GM बताने की बात से इंकार कर रहा है। उसने बताया कि वह किसी दूसरे युवक के कहने पर पैसे लेने आया था। पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली है। सुनील ने बताया कि उसे वह बस अपने साथ काम के लिए लाया था। वह कहां का रहने वाला है? क्या करता है, इसके विषय में उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

    4 दिन पहले आया था रांची, शहर से दूर के प्रतिष्ठान थे टारगेट
    शुरुआती पुछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह भोपाल से यूपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने आया था। इसी क्रम में उसकी मुलाकात उस व्यक्ति से हुई। उसी के साथ प्लानिंग कर वह 4 दिन पहले रांची आया था और लोगों से ठगी कर रहा था। उसने बताया कि वह शहर से दूर के प्रतिष्ठानों को अपना टारगेट बनाया था। फिलहाल पुलिस दूसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    GM के फर्जी साइन और BSNL के पैड से लोगों को दे रहा था धोखा
    रांची के लगभग आधा दर्जन हॉस्पिटल में इसने BSNL का GM बन कर संपर्क किया था। ये उन्हें फर्जी पैड और साइन दिखाकर कहता था कि BSNL हॉस्पिटल में कनेक्सन इंपैनल कर रही है। सके लिए 17 लाख रुपए का सालाना करार करना होगा। साइनिंग अमाउंट के तौर पर यह अस्पताल प्रबंधन से 3 लाख रुपए की डिमांड करता था।

    असली GM को फोन आने के बाद पकड़ी गई चोरी
    BSNL के GM उमेश शाह ने बताया कि उन्हें 3 हॉस्पिटल से फोन आया कि कनेक्शन के नाम पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने रांची SSP को इसकी सूचना दी। SSP ने इसके लिए विशेष टीम गठित कर उसे नामकुम के एक हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.