जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मंगलवार की शाम अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड इलाके में यह गोली चलाई गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मानगो और उलीडीह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि अपराधी स्कूटी पर सवार होकर आए थे। घटना स्थल से 2 खाली कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
घटना शाम करीब चार बजे की है। जवाहर नगर नंबर 13बी में रहने वाले नसीर खान के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गोली चलाने वाले 2 युवक थे। दोनों एक ही स्कूटी पर सवार थे। वह हयात नगर से जवाहरनगर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरन स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने पहले नासिर खान के घर गाड़ी खड़ी की। इसके बाद पहली गोली चलाई। दूसरी फायरिंग घर से ठीक थोड़ी दूर पर की गई।
फायरिंग के पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। निसार खान के घर की दीवाल पर गोली लगने के निशान हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया- फायरिंग हुई है। घटना स्थल से खाली कारतूस मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके से कारतूस बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीव फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा घर के मालिक और स्थानीय लोगों से भर इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

