रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रांची के गोंदा थाने में सीएम हाउस की ओर से लिखित शिकायत की गयी है, जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्न्ी कल्पना सोरेन का फोटो का इस्तेमाल कर ट्विटर अकाउंट हैंडल किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मुख्यमंत्री आवास की तरफ से थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने कल्पना सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फेक अकाउंट बनाया है। मामले की जानकारी जब कल्पना सोरेन को हुई, तो उन्हांेने इसकी जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी। शिकायत मिलने के बाद रांची पुलिस ने जांच शुरू करदी है।
पुलिस कल्पना सोरेन के नाम से आईडी बनाने वाले की पहचान करने में जुटी है। तकनीकी टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि किस आईपी एड्रेस से फेक आईडी बनाया गया है। बताया गया है कि कल्पना सोरेन का फोटो लगाये गये आईपी एड्रेस से कई अलग-अलग यूजन आईडी बनाये गये है और इनके माध्यम से कई ट्विट भी किये गये है। वहीं कल्पना सोरेन की तस्वीर को देखकर कई लोगों ने उन्हें फॉलो भी किया और तेजी से उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या बढ़ रही थी। लेकिन जैसे ही मीडिया में उनके नाम से फेक आईडी बनाने की खबर आई, लोगों ने उसे अनफॉलो करना शुरू कर दिया।

