Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची से बच्ची का हुआ था अपहरण, सिर्फ 2 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, कुज्जू से किया बरामद

    July 30, 2025

    रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में अलर्ट

    July 30, 2025

    राजधानी रांची से हुआ 11 साल की बच्ची का अपहरण, अपराधियों ने की फायरिंग

    July 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची का रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा, 103 में से 83 मरीज ठीक होकर घर लौटे
    झारखण्ड

    रांची का रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा, 103 में से 83 मरीज ठीक होकर घर लौटे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी के लिए थोड़ी राहत की खबर है कि देश के विभिन्न शहरों की तुलना में रांची रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। यहां रांची में अब तक 103 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 83 मरीज ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत करीब 80.58 है, जो कि देश के अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक है। इनमें से कई अपना 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड भी पूरा कर चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ्य होने के मामले में सूरत, जोधपुर, भोपाल और कोलकाता जैसे शहर रांची से पीछे हैं। वहीं, एक्टिव कोरोना केस के मामले में अब गढ़वा नंबर वन बन गया है। यहां अब एक्टिव केस की संख्या 25 हो गई। राजधानी का रिकवरी रेट यही रहा तो अगले-दो से चार दिनों में रांची रेड जोन से बाहर हो सकता है।
    देश के कुछ प्रमुख शहरों का रिकवरी रेट.
    रांची-80.58 प्रतिशत
    भोपाल- 61.9 फीसदी
    सूरत- 59.7 प्रतिशत
    जोधपुर- 55 प्रतिशत
    कोलकाता-25.14 प्रतिशत
    लखनऊ- 66.80
    आगरा-36.90
    कानपुर-31.11
    गाजियाबाद-44.44
    रांची जिला में अब कोरोना के 17 ही एक्टिव केस
    शुक्रवार को रांची के 11 और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिला में अब कोरोना के 17 ही एक्टिव केस रह गए हैं। रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 103 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
    उप राजधानी दुमका भी कोरोना मुक्त
    राज्य की उप राजधानी दुमका भी कोरोना मुक्त हो गई ङै। जिले में 5 मई को दो मरीजों का कोरोन संक्रमण का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। डीएमसीएच में इलाज के बाद ये फिर से निगेटिव हो गए हैं। इसकी पुष्टि दुमका की डीसी राजेश्वरी बी ने की है। यह दोनों सरैयाहाट के रहने वाले थे। ये एक मई को गुड़गांव से लौटे थे। इनका इलाज दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला और आज इन दोनों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। ऐसे में दुमका जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। इन दोनों को जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची से बच्ची का हुआ था अपहरण, सिर्फ 2 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, कुज्जू से किया बरामद

    July 30, 2025

    राजधानी रांची से हुआ 11 साल की बच्ची का अपहरण, अपराधियों ने की फायरिंग

    July 30, 2025

    कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

    July 29, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची से बच्ची का हुआ था अपहरण, सिर्फ 2 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, कुज्जू से किया बरामद
    • रूस में 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी, हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में अलर्ट
    • राजधानी रांची से हुआ 11 साल की बच्ची का अपहरण, अपराधियों ने की फायरिंग
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 30-07-2025
    • कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर
    • 400 करोड़ के फर्जीवाड़े में सहारा का मैनेजर गिरफ्तार, रांची CID ने बिहार से किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.