रांची: राजधानी में माहौल खराब होता देख रांची DC ने निषेधाज्ञा का आदेश दे दिया है. जिसके बाद पुलिस सड़कों पर लोगों को सख्ती से घर जाने को कह रही है. कई दुकानें बंद कर दी गयी हैं. बता दें कि बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान का राजधानी के मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी विरोध है. रांची के कई इलाकों पत्थरबाजी हुई है. उपद्रवियों द्वारा किए गए पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा हुए घायल सेंटेवीटा अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं पत्थरबाजी में सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कई थाना प्रभारी समेत कई जवान भी हुए घायल हैं.

