रांची के डुमरगदा स्थित बाल सुधर गृह से दो बाल कैदियों के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक जवान रांची जिला बल का, जबकि पांच जवान सैप के हैं। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में रांची जिला बल के सुबोध कुमार यादव के अलावा सैफ के जवान मो शकील, करमचंद्र भगत, शिवजी यादव, नंदलाल शर्मा, कुमार राजेंद्र प्रसाद शामिल है।
सदर डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उक्त पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब हो कि 28 जून को बाल सुधार गृह से दो बाल बंदी फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने दोनों बाल बंदियों को दो दिन बाद 30 जून को ही हिंदपीढ़ी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था। एसएसपी ने मामले की जांच करने की जिम्मेवारी सदर डीएसपी को दी थी। सदर डीएसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

