रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं. आज शुक्रवार को रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र झा ने मोरहाबादी मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस क्रम में उपायुक्त नीलांबर पीतांबर पार्क पहुंचे और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया.
रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र झा गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिये. एक तरफ जहां कोरोना को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान व्यवस्था करने को कहा, वहीं नीलांबर पीतांबर पार्क सौंदर्यीकरण को लेकर भी निर्देश दिया.

