Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»रांची के शिवम ने जीता कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट का खिताब
    Sports

    रांची के शिवम ने जीता कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट का खिताब

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 22, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: भारत को रेसलिंग की दुनिया का नया सितारा मिल गया है। अब तक वर्ल्ड रेसलिंग में केवल दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के नाम से जाना जाने वाला भारत शिवम चंद्रा के नाम से भी जाना जाएगा। खास बात ये है कि शिवम राजधानी रांची के रहने वाले हैं। रांची के मोरहाबादी इलाके में उनका घर है। शिवम की चर्चा यहां इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इस जीत से जुड़ी खास बात ये भी है कि उनको अपराजेय का टैग मिला है। रांची के लिए ये गर्व का विषय है।

    दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली से लिया प्रशिक्षण
    गौरतलब है कि रांची के शिवम ने प्रोफेशनल रेसलिंग की ट्रेनिंग डब्ल्यूडब्ल्यूई के इंडियन स्टार द ग्रेट खली यानी दिलीप सिंह राणा से ली है। द ग्रेट खली ने शिवम के प्रदर्शन को देखते हुए उनको बेस्ट ऑफ द वर्ल्ड का टैग दिया है। अब शिवम जल्दी ही वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट के सिलेक्शन राउंड का हिस्सा होंगे। शिवम का कहना है कि द ग्रेट खली की तरह हैवीवेट चैंपियन बनना चाहती हैं। शिवम इसके लिए कड़ी मेहतन भी करते हैं।

    रांची के मोरहाबादी इलाके में बीता था बचपन
    आपको बता दें कि शिवम ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट्रल एकेडमी बरियातू से की है। 2014 में प्लास टू की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल की प्रवेश परीक्षा भी दी। शिवम को इसमें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बाद में मारवाड़ी कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी का कोर्स किया। उनका कहना है कि शुरू से ही उनका रूझान रेसलिंग की तरफ था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कॉलेज ड्रॉप कर दिया। तैयारी में जुट गए। माता-पिता इसके खिलाफ थे। आखिरकार 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद 2018 में उनकी मुलाकात द ग्रेट खली से हो गई। खली ने ही शिवम को जालंधर स्थित अपनी सीडब्ल्यूई एकेडमी से जुड़़ने की सलाद दी। वहां द ग्रेट खली की देख रेख में शिवम ने रेसलिंग का प्रशिक्षण लिया।

    रेसलिंग की दुनिया में छाने को तैयार ग्रेट खली
    खली से मुलाकात के बाद शिवम रेसलिंग को लेकर जिम, वर्कआउट, डाइट आदि का ट्रेनिंग को लेकर शरीर को फिट बनाया। अप्रैल 2018 से ही शिवम जालंधर में प्रशिक्षण लेना शुरू कर चुके थे। परिवार खिलाथ था लेकिन उनके चचेरे भाई ने उनको प्रेरित किया और मेहनत करने की सलाह दी। एकेडमी ज्वॉइन करने के बाद शिवम रोजाना 8 से 10 घंटे की प्रैक्टिस करने लगे। रूटीन वर्कआउट के साथ डाइट मैंटेन  किया। 75 किलो से 85 किलो की कैटेगरी में शामिल हो गये। खली से रोजाना 3 घंटे अटैक, डिफेंस, सर्वाइवल और रेसलिंग रिंग की ट्रेनिंग ली। 6 महीने बाद उनको थर्सडे जूनियरशो में रेसलिंग रिंग में उतरने का मौका मिला।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज

    March 8, 2026

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस

    February 27, 2026

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.