रांची: रांची की बेटी की हरियाणा में हत्या कर दी गई। आरोपित पति पर हरियाणा के थाना में मामला दर्ज कर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की बैंक ऑफ बड़ौदा अपर बाजार शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी।
दीपक कुमार (अनुज इलेक्ट्रिकल, जेपी मार्किट धुर्वा, रांची) की बहन शिल्पी सोनम बैंक ऑफ बड़ौदा की अपर बाजार शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उसकी शादी हटिया हेसाग निवासी राकेश शर्मा (पिता धर्मेंद्र शर्मा) से हुई थी। राकेश शर्मा बहादुरगढ़ हरियाणा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। तीज के अवसर पर हरियाणा स्थित अपने पति के यहां गई थी। वहां शिल्पी सोनम की अस्वाभाविक मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया। हरियाणा पुलिस ने राकेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

