रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवसमुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना के संभाव्य प्रसार को देखते हुए सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ समारोह मनाया जाना है. इसके मद्देनजर आज सोमवार को रांची के उपायुक्त छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
मार्च पस्त की ली सलामी: रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दोहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई. उपायुक्त छवि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने परेड का निरीक्षण किया. उपायुक्त छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र झा ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. पदाधिकारियों द्वारा कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था और अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग: फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को रांची के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में जानकारी दी गई. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.

