रांची के विभिन्न मोहल्लों से आए दिन चोरी की खबरें आ रही हैं। अब इसे रोकने के लिए SSP सुरेंद्र कुमार झा की तरफ से विशेष पहल की गई है। बाइक से गश्ती कर पुलिस चोर को पकड़ेगी।
रांची पुलिस ने चोरों पर नकेल कसने के लिए बाइक दस्ते की जिम्मेदारी सौंपी है। ये दस्ता मोहल्लों और पॉश कॉलोनियों में निगरानी करेगी। घरों में ताला बंद कर शहर से बाहर जाने की स्थिति में बंद पड़े घरों पर बाइक दस्ते विशेष निगरानी रखेंगे। इसके लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 24 घंटे बाइक दस्तों को गश्त पर लगाया है।
शहर में चोरी के 24 हॉट स्टपॉट चिन्हित
रांची के सिटी SP सौरभ ने बताया कि ज्यादा चोरी की घटना वाले मोहल्लों को चिन्हित किया गया है। यहां दो शिफ्टों में घूम-घूम कर बंद पड़े घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर बाइक दस्ते निगरानी करेंगे। 12-12 घंटे के दो शिफ्टों मेंं टाइगर मोबाइल दस्ते को लगाया गया है। इसके लिए शहर के 24 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। सभी हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाइक दस्तों के अलावा थाने की पेट्रोलिंग को भी निगरानी का निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा इलाके के DSP को दिया गया है। वहीं थानेदारों को भी अलर्ट किया गया है।
इन इलाकों में सक्रिय हैं सबसे ज्यादा चोर
धुर्वा इलाके के पंचमुखी, धुर्वा बस स्टैंड, सीटीओ रोड, जगन्नाथपुर इलाके के सिंह मोड़, विकास नगर, पटेल नगर, एकता नगर, तुपुदाना इलाका के शांति नगर, एंसलियरी, सेंटोरियम रोड, कोतवाली क्षेत्र के अपर बाजार, पुरानी रांची, बरियातू इलाके के हाउंसिंग कॉलोनी, जोड़ा तालाब, डॉक्टर्स कॉलोनी, सदर इलाके के गढ़ाटोली, शांति नगर, हैदरअली रोड, अरगोड़ा के अशोक नगर, अशोक कुंज, हरमू हाउसिंग कॉलोनी सहित अन्य थाना क्षेत्र के कई इलाकों को शामिल किया गया है।

