रांची के बेड़ो मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार में सोमवार अहले सुबह बेड़ो निवासी बलकु बड़ाईक पर गोली चलाई। हालांकि एक गोली कट्टे में फंस गई, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद अपराधियों ने दो गोलियां दागी और स्कूटी से भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने अपराधियों को किया पीछा किया। पुलिस ने पीछा कर बसली सड़क पर स्कूटी से भाग रहे दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ा।
इस दौरान पुलिस बल को चोटें भी आयीं। इधर, पुलिस ने इनके पास देशी कट्टा बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले पर पीड़ित बलकु बड़ाईक ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। आज भी के निकले थे। तभी इनके घर के समीप बाजार समिति के शौचालय के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में स्कूटी स्टार्ट कर खड़े थे और इधर उधर देख रहे थे।
बलकु ने इनसे पूछा की आप लोग कौन हैं और क्या काम है। इस पर के बोले कि सब्जी खरीदना है। तो ये बोले कि इतना सुबह किनसे सब्जी लेना है। तो ये बोले कि करन से लेना है। इस पर उन्हें शक हुआ कि करन नामक तो कोई व्यपारियों का नाम नही है। तब स्कूटी पर पीछे बैठा हेलमेट लगाया हुआ व्यक्ति ने कट्टा निकाल लिया फायर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस इस माामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

