Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में मोक्षधाम इलेक्ट्रिक शवदाह गृह हुआ शुरू
    झारखण्ड

    रांची में मोक्षधाम इलेक्ट्रिक शवदाह गृह हुआ शुरू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची :  राजधानी के हरमू में बने इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया है. मेयर आशा लकड़ा की उपस्थिति में आज इस शवदाह गृह में एक शव को जलाया गया. परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा. इलेक्ट्रिक शवदाह गृह कां सचालन मारवाड़ी सहायक समिति को मिला है. समिति के प्रयासों से ही इसका संचालन किया जा रहा है.

    इसका परीक्षण बिजली से नहीं, एलपीजी गैस से किया गया. मारवाड़ी सहायक समिति ने इस शवदाह गृह का नाम मोक्षधाम रखा है. इस दौरान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड 26 के पार्षद अरूण झा सहित मारवाड़ी सहायक समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे.

    मोक्षधाम रखा गया है इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का नाम

    शवदाह गृह में पहली बार रिम्स के लावारिस शव को जलाया गया. बताया गया कि करीब 45 मिनट में डेड बॉडी पूरी तरह से जल गयी. इससे जहां एलपीजी मशीन के भट्ठे की सफलता पूर्वक जांच पूरी हुई. इसका भी आंकलन किया गया कि डेड बॉडी को जलाने में कितना समय लगता है.

    समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया ने मीडिया को बताया है कि शवदाह गृह में लगाये गये दोनों भट्ठे में एक साथ दो शव जलाये जा सकते हैं. एक घंटे के अंदर मृतक के परिजन अस्थियां लेकर वापस जा सकते हैं.

    गरीब परिवारों को मिलेगा 50 प्रतिशत रिबेट

    बता दें कि बीते 12 मई को इस विद्यत इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का एक ट्रायल हुआ था. इस दौरान वार्ड 26 के पार्षद अरूण कुमार झा ने बताया था कि इस शवदाह गृह का टेक्निकल काम पूरा हो चुका है. सिविल वर्क का बाहर का काम अभी चल रहा है. जून तक इसके तैयार होने की संभावना है.

    जल्द ही एक डेड बॉडी को इसमें जलाकर इसका परीक्षण किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा था कि कहा कि निगम और मारवाड़ी सहायक समिति ने यह फैसला किया है कि इस शवदाह गृह में बॉडी जलाने का एक फिक्सड चार्ज तय किया जाएगा.

    लेकिन गरीब परिवारों को इसमें अपने संबंधियों के बॉडी जलाने पर 50 प्रतिशत का रिबेट भी मिलेगा. अब यह निर्णय हुआ है कि इलेक्ट्रिक विद्युत शवदाह गृह में (मोक्षधाम) सामान्य परिवार के मृतक के शव जलाने के लिए 1800  व बीपीएल के लिए 900  रुपए तय हुए हैं.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.