रांची के तुपुदाना ओपी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव रिंग रोड के किनारे फेंका मिला है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हाथ पर सन्नी नाम का टैटू बनाया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर जांच शुरूर कर दी है।
तुपुदाना ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह बाताया कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा है कि हत्या से पहले युवक की बुरी तरीके से पिटई की गई है। उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। वहीं इस बात का भी संदेह जताया जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई है। यहां लाकर शव फेंक दिया गया है।
पहचान के लिए अन्य थानों की ली जा रही है मदद
मृतक की पहचान के लिए तुपुदाना ओपी पुलिस ने सभी नजदीकी थानों में उसकी तस्वीर भेजी है ताकि अगर कहीं कोई गुमशुदगी का मामला दर्ज हो कि मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। ताकि देखा जा सके कि युवक के शव को कब फेंका गया और फेंकने वाले कौन थे। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे नहीं पहचाना।

