झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. चिलचिलाती धूप से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इस बीच स्कूल जाने वाले छात्र गर्मी से बेहद परेशान हैं. इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का आदेश दिया है. इसके तहत अब सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक ही स्कूलों का संचालन किया जायेगा. आपको बता दें कि 13 अप्रैल को स्कूलों का समय सुबह 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे निर्धारित किया गया था.
सुबह 6 से 10:30 बजे तक चलेंगे स्कूल
रांची में अब सुबह 6 से 10:30 बजे तक स्कूल चलेंगे. भीषण गर्मी को लेकर डीसी ने ये आदेश जारी किया. पहले सुबह 6 बजे से 12 बजे तक स्कूलों के संचालन का निर्देश दिया गया था.

