रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के सालहन गांव में स्वर्ण रेखा नदी से मंगलवार को दो शव और निकाला गया है। 18 घंटे की मशक्कत के बाद NDRF की टीम इन्हें खोजने में कामयाब रही है। ये 18 वर्षीय के सुभाष महतो और एहतेशाम का है। सुभाष महतो जहां हुटुप का रहने वाला है, वहीं एहतेशाम इरवा का रहने वाला है।
इससे पहले सोमवार को नसीरुद्दीन उर्फ राजा अली (28), मो. रिजवान उर्फ लडडू अली (18) का शव निकाला गया था। सुभाष के अलावा तीनों एक ही परिवार के हैं। चारो की मौत सोमवार को नदी में डूबने से हो गई थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ का कहना है कि स्टंट का वीडियो शूट करने के क्रम में तीनों नदी में डूब गए। पहले पुल पर से एक युवक नदी में कूदा, जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने के क्रम में दूसरे और तीसरे युवक की जान चली गई। हालांकि, सूचना पर NDRF की टीम तीनों शवों की तलाश में जुटी, जिसमें 2 शव मिल पाए।
प्रत्यक्षदर्शी ने जिसे जिंदा बचाया उसका भी शव मिला
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे समीर अली ने बताया कि वे 9 लोग दोपहर में तीन बाइकों पर सवार होकर नहाने के लिए इरबा से सालहन पुल के पास आए थे। इसी बीच स्वर्ण रेखा नदी में पहले से नहा रहे हुटूप का एक युवक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए राजा, एहतेशाम व रिजवान ने नदीं में छलांग लगा दी। तीनों ने उस युवक को तो बचा लिया, लेकिन वे खुद डूब गए। जिसे ये बचाने की बात कह रहा है। मंगलवार को उसका भी शव बरामद किया गया है।
जांच में जुटी अरगोड़ा पुलिस
अरगोड़ा पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। अरगोड़ा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि मौत किसी को बचाने के क्रम में हुई है या स्टंट के दौरान हुई है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।
ईद मनाने आया था ससुराल
राजा, एहतेशाम का बहनोई था। जबकि, रिजवान उसका ममेरा साला था। मतलब रिजवान, एहतेशाम के मामा का बेटा था। बताया जाता है कि राजा तीन दिन पहले ईद मनाने के लिए बनारस से अपने ससुराल इरबा स्थित अमजद अली के घर आया हुआ था।

