रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ रांची व सीआईबी रांची की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी के दौरान दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी, जिसमें तो उनके पास से 48 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे का बाजार भाव दो लाख नब्बे हजार रुपये बताया जाता है। उत्तरप्रदेश के देवरिया प्रान्त का रहनेवाला तस्कर सनी मधेशिया व अरबिंद कुमार उड़ीसा से गांजा लेकर सड़क के रास्ते रांची पहुंचा था। रांची स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-15025) पकड़कर तस्कर उत्तरप्रदेश जाने की फिराक में थे। लेकिन इसके पहले ही सहायक सुरक्षा आयुक्त मुरी द्वारा बनाई गयी आरपीएफ टीम ने आरपीएफ अपराध शाखा के साथ रांची स्टेशन पर उन दोनों को धर पकड़ लिया व जीआरपी रांची को अगली कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया। यह घटना शुक्रवार के दिन की देर शाम की बताई जा रही है।

