रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के वक्त तकनीकी खराबी आ गई। अचानक एसी बंद हो गया और जोरदार आवाज हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी 60 यात्री सुरक्षित हैं।
रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि फ्लाइट स्लो थी। खामी के तुरंत बाद उसे वापस बुला लिया गया और गड़बड़ियों की जांच की गई। यात्रियों को उनकी सुविधा और इच्छा के मुताबिक पैसा रिफंड किया गया। कुछ पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया गया। कुछ लोगों को अगले दिन के लिए रि-शेड्यूल किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

