Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»राजीव नगर में तोड़े जा रहे 70 घर, तैनात करनी पड़ी 2000 पुलिस फोर्स
    बिहार

    राजीव नगर में तोड़े जा रहे 70 घर, तैनात करनी पड़ी 2000 पुलिस फोर्स

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना की सड़कों पर रविवार की सुबह में कई बुल्डोज़र दिखें. यह सभी बुल्डोज़र राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में 70 मकानों को ध्वस्त करने के लिए पहुंचे. प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर तनाव पूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. आक्रोषित लोग सड़कों पर उतर गये. यहां विरोध को देखते हुए करीब चार थानों की पुलिस के साथ आसपास के इलाकों में 2000 हजार पुलिस बाल को तैनात किया गया.

    70 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई

    प्रसाशन के द्वारा यहां अभी तो 70 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई हो रही है. लेकिन यह पूरा विवाद 1024 एकड़ जमीन का है. इस विवादित जमीन पर कई लोगों के घर बन चुके हैं. इन मकानों में नेता, मंत्री, जज और आइएएस, आइपीएस के भी कई ठिकाने शामिल हैं. विस्तार से जानें क्या है पूरा विवाद.

    1974 से चल रहा विवाद 

    राजीव नगर का यह जमीन विवाद वर्ष 1974 से ही चल रहा है. 1974 में आवास बोर्ड ने 1024 एकड़ में आवासीय परिसर बनाने का फैसला लिया था. बोर्ड ने यहां की जमीन को अधिग्रहित किया था. परंतु मुआवजा नहीं देने के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुँच गया था. सुप्रीम कोर्ट ने आवास बोर्ड को भेदभाव दूर कर मुआवजा देने का निर्देश दिया था. परंतु इस पर आवास बोर्ड की तरफ से आजतक अमल नहीं किया गया.

    1024 एकड़ में 10000 से ज्यादा मकान

    आवास बोर्ड के द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने के बाद यहां के किसानों ने जमीन की खरीद बिक्री शुरू कर दी. जिसके बाद से दीघा एवं राजीव नगर का विवाद बढ़ता चला गया. वर्तमान में इस 1024 एकड़ में लगभग 10000 से ज्यादा मकान बन चुके हैं.

    बढ़ गई है जमीन की कीमत 
    जिस वक्त इस जमीन का अधिग्रहण किया गया था इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति कट्ठा थी. परंतु वर्तमान में यहां की जमीन को 90 लाख रुपये कट्ठा के आसपास बेचा जा रहा है. दीघा के पूर्व मुखिया और किसान नेता का कहना है की अगर आवास बोर्ड अभी के दाम से किसानों को मुआवजा दे तो कोई परेशानी नहीं होगी. लेकिन आवास बोर्ड बिना मुआवजा दिए जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहती है.
    आईएएस की जमीन बनी विवाद का कारण 

    इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब आवास बोर्ड ने 1024 एकड़ में से एक आईएएस अधिकारी की चार एकड़ जमीन मुक्त कर दी जो की परिसर के बिलुल बीच में पड़ता है. इसी को दीघा के किसान ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. किसानों का कहना था की जिस तरह से आईएएस अधिकारी की जमीन को मुक्त किया गया है. उसी तरह हमारी जमीन को भी मुक्त किया जाए. आवास बोर्ड ने किसानों की यह बात नहीं मानी और फिर विवाद बढ़ता चला गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.