मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हज कमिटी के चेयरमैन व विधायक इरफान अंसारी के सदारत में ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के लिए चादर विदा किया और राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा अमन-चैन के लिए दुआ करने को कहा।
मौके पर विधायक बंधु तिर्की, युवा झारखंड के संरक्षक पप्पू आलम, सचिव अरशद कुरैशी तथा डोरंडा महापंचायत के सचिव रिजवान अंसारी, मौलाना शोएब रजा, मौलाना हाफिज अशरफुल, खलीमुल गद्दी, राजू मल्लिक और शकील चौधरी भी मौजूद थे।

