Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»राज्य सरकार के प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी
    झारखण्ड

    राज्य सरकार के प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करनेवाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी मंजूरी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के आत्मसमर्पण करनेवाले भाकपा माओवादी के 12 और झारखंड जनमुक्ति परिषद तथा जेजेएमपी के एक उग्रवादी को राज्य सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास  नीति के तहत पुनर्वास अनुदान की राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.  इनमें दो उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपए, ग्यारह उग्रवादियों को 2-2 लाख रुपए और एक उग्रवादी को 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि का भुगतान पुनर्वास अनुदान के रुप में किया जाएगा.
    दो उग्रवादियों को चार-चार लाख रुपए मिलेंगे
    भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के रिजनल कमेटी सदस्य  और चतरा ज़िला के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया का रहनेवाला जवाहर यादव उर्फ नकुल यादव उर्फ अर्जुन यादव उर्फ बूढ़ा उर्फ लम्बू और झारखंड जनमुक्ति परिषद उग्रवादी का जोनल कमांडर ओर गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित कटिया का रहनेवाला राजेंद्र उरांव उर्फ संतोष को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत 4-4 लाख रुपए की राशि मिलेगी.
    भाकपा माओवादियों के दस उग्रवादियों को दो-दो लाख रुपए
    भाकपा माओवादी के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में एरिया कमांडर व चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला विलास गंझू उर्फ सर्वेश, एऱिया कमांडर और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का रहनेवाला विशाल खेरवार उर्फ रामधनी खेरवार, जोनल कमांडर औऱ लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रकाश उरांव उर्फ दीपक उर्फ संदीप, सब जोनल कमांडर और गुमला के  विशुनपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला हरेंद्र उरांव उर्फ हरिलाल उर्फ हरविलास, दस्ता सदस्य और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र् (बगड़ू) का रहनेवाला  चंद्रेश्वर उरांव उर्फ चंदू उरांव, एरिया कमांडर और लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का कलेश्वर खेरवार, सब जोनल कमांडर और लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का बालक खेरवार उर्फ भगत एरिया कमांडर और लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र का सहंगु महतो, एरिया कमांडर औऱ लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का  अजय उरांव और माओवादी सदस्य औऱ लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र (बगड़ू) का रहनेवाला ब्रह्मदेव खेरवार  उर्फ ब्रह्रमदेव सिंह खेरवार को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत दो-दो लाख रुपए मिलेगा.
    जेजेएमपी के एक उग्रवादी को भी अनुदान राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी
     जेजेएमपी का रिजनल कमिटी सदस्य व लोहरदगा जिले के बगड़ु थाना क्षेत्र का रहने वाला मंजीत साहू को पुनर्वास अनुदान के तौर पर दो लाख रुपए मिलेगा, वहीं भाकपा माओवादी व लोहरदगा जिले के पेशरार (बगड़ु) थाना क्षेत्र् का रहनेवाला सुखराम खेरवार को दो लाख रुपए पुनर्वास अनुदान तथा आत्मसमर्पण करने के दौरान जिला स्तर से भुगतान की गई 50 हजार रुपए की राशि का समायोजन करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.