Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामगढ़ उपचुनाव को लेकर अधिसूचना हुई जारी, नामांकन की प्रक्रिया शुरू
    झारखण्ड

    रामगढ़ उपचुनाव को लेकर अधिसूचना हुई जारी, नामांकन की प्रक्रिया शुरू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 31, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामगढ़ उपचुनाव को लेकर मंगलवार को रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस संवाददाता सम्मेलन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे एवं निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ विभिन्न मीडिया हाउस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    इस दौरान जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जनवरी 2023 को 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन की घोषणा के उपरांत मंगलवार दिनांक 31 जनवरी 2023 को गजट नोटिफिकेशन के पश्चात निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि उपचुनाव के दौरान कुल 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। साथ ही सभी को चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। मतदान कर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। 405 मतदान केंद्रों में 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील 114 संवेदनशील एवं 47 सामान्य मतदान केंद्र है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिले में कुल 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 3 स्टैटिक सर्विलेंस टीम एवं 3 वीडियो सर्विलेंस टीम बनाए गए हैं। संवाददाता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके बाद मंगलवार से ही नामांकन की प्रक्रिया चालू हो गयी है जो 7 फरवरी तक चलेगा ।  स्क्रूटनी 8 को प्रस्तावित है और नाम वापसी 10 फरवरी तक किया जा सकता है । आगामी  27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतगणना होगी । उन्होने बताया कि 405 बूथ रामगढ़ उपचुनाव के लिए हैं जिसमें 10 क्लस्टर की स्थापना की गई है, पोलिंग पार्टी और ईवीएम  की तैयारियां चल रही है, मीडिया के माध्यम से हमारी अपील है कि इस चुनाव को निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए सभी योग्य मतदाता आए और स्वस्थ तरीके से मतदान करें।
    प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि रामगढ़ जिले में कुल 6 चेक नाके संचालित है एवं उनके माध्यम से लगातार अवैध कैश, शराब, हथियार या ऐसी कोई भी चीज जिससे कि चुनाव प्रभावित हो सके । उसके विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यक रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.