रामगढ़ जिले जिले में एनएच 23 पर एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार बच्चों को हल्की चोटें आई हैंl रामगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में कोर्ट परिसर के पहले, एक निजी स्कूल बस के पेड़ में टक्कर होकर पलटने से बच्चों को चोटें आई हैंl
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के किनारे गिरे स्टोन डस्ट की वजह बड़ी दुर्घटना होने से टल गयीl इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची हैl सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उल्टी पड़ी बस से बच्चों को निकाला और उनका प्राथमिक उपचार करवायाl

