Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»राशन दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं करने के लिए बीडीओ पर 1.20 लाख रुपए लेने का आरोप, एसपी ने कहा- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
    झारखण्ड

    राशन दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं करने के लिए बीडीओ पर 1.20 लाख रुपए लेने का आरोप, एसपी ने कहा- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 7, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला: सदर थाना क्षेत्र के चेटर टुकु टोली गांव निवासी ने एसपी को लिखित आवेदन देकर चैनपुर के बीडीओ पर आरोप लगाया है कि राशन दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं करने के एवज में उन्होंने जनवरी में डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की थी जिसमें से वे एक लाख 20 हजार रुपए की वसूली भी कर चुके हैं। उधर, लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

    आवेदन में राशन दुकान संचालक ने कहा है कि वे मूल रूप से चैनपुर प्रखंड के कुरुम गढ़ के रहने वाले हैं। ग्राम सरगांव पंचायत बमदा में उनका राशन दुकान था जिसका लाइसेंस नम्बर 1/97 है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि चैनपुर के बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने दुकान के लाइसेंस को रद्द करने से बचाने के लिए मुझसे रुपए मांगे और मेरी बेटी को गलत नियत से अपने घर भेजने को कहा। 31 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे बीडीओ टुकु टोली स्थित घर पर खटंगा डांड़ टोली के वीरेंद्र गोप व दीपक कुमार के साथ पहुंचे।

    शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने मुझसे एक लाख 20 हजार रुपए ले लिये। रुपए लेने के बाद भी बीडीओ ने बेटी को आवास पर भेजने की बात कही और चले गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस बीच उन्होंने अपनी बेटी को नहीं भेजा इसलिए उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। आरोप है कि दुकान का लाइसेंस रद्द होने के बाद उन्होंने बेटी की शादी के लिए बीडीओ से रुपए वापस करने की बात कही। लगातार दवाब बनाए जाने पर 14 फरवरी को बीडीओ ने वीरेंद्र गोप, दीपक कुमार व उरांव छात्रावास लोहरदगा रोड के दो लड़के रवि उरांव एवं अनुज उरांव के माध्यम से 50 हजार वापस कर दिए। शेष राशि 70 हजार रुपए बाद में लौटने की बात कही गई। लेकिन अब भी बीडीओ बेटी को अपने आवास में भेजने और इसके बाद उक्त शेष राशि को लौटाने की बात कह रहे हैं।

    मुझ पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद: बीडीओ
    बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि मुझ पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। अनियमितता के मामले में डीसी के निर्देश पर राशन दुकान का लाइसेंस रद्द किया गया है। विजिलेंस एसपी भी अनियमितता की जांच कर चुके हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए शिकायतकर्ता इस तरह का हथकंडा अपना रहा है। वहीं, पूरे मामले पर एसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ने कहा कि शिकायतकर्ता का आवेदन मिला है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.