रांची: झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की ओर से बनायी गयी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को एकदिवसीय रांची प्रवास के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंची। इससे पहले एनडीए के सांसदों और विधायकों की बैठक में द्रौपदी मुर्मू कुछ पल के लिए भावुक भी हो गयी। उन्होंने सभी सांसदों-विधायकों से चुनाव में समर्थन मांगा।
अर्जुन मुंडा के साथ शिबू सोरेन से मिलने पहुची, सीएम ने किया स्वागत
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक समाप्त करने के बाद जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मेघवाल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ सीएम हाउस पहुंची थी। जबकि धनबाद दौरे से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी द्रौपदी मुर्मू का सीएम हाउस में स्वागत किया। शिबू सोरेन के रांची स्थित सरकारी आवास में पिछले कुछ महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए वे अपने पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रहते है।
एनडीए की बैठक में जोरदार स्वागत
इससे पहले रांची के होटल बीएनआर चाणाक्य में एनडीए सांसद-विधायकों की बैठक में द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू के एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के होटल पहुंचने पर भाजपा और आजसू पार्टी के सांसदों-विधायकों ने जमकर स्वागत किया।
द्रौपदी मुर्मू कुछ पल के लिए हुई भावुक
एनडीए की द्रौपदी मुर्मू में द्रौपदी मुर्मू कुछ पल के लिए भावुक भी हो गयी। झारखंड में राज्यपाल के रूप में छह साल से अधिक समय बिताने का जिक्र करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मनः स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान भावुक हुई द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि वह इतने बड़े पद को कैसे संभालेंगी, इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आप निश्चिंत रहें, देश आपके साथ है। उन्होंने कहा था कि भारत का संविधान आपको रास्ता दिखाएगा, संविधान आपका संरक्षण करेगा।
एनडीए के सभी सांसद-विधायक ने एक स्वर में समर्थन का वादा
रांची मंे हुई बैठक में भाजपा और आजसू पार्टी के अधिकांश सांसद और विधायक रहे मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में उन्हें चुनाव में समर्थन का भरोसा दिलाया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, सांसद विद्युत वरण महतो, बीडी राम, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, संजय सेठ, चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी, रामचंद्र चंद्रवंशी, अनंत ओझा, रणधीर सिंह, राज सिन्हा, नीरा यादव, समरीलाल, नवीन जायसवाल, भानू प्रताप शाही, ढुल्लू महतो , लंबोदर महतो के अलावा अन्य सांसद-विधायक और बीजेपी कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

