रांची: गुजरात में आयोजित होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड से कुल 17 टीमों के 265 एथलीट एवं ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। जिसमें हॉकी झारखंड के भी महिला और पुरुष हॉकी टीम के 36 खिलाड़ी एवं 6 ऑफिशियल शामिल हैं । मंगलवार की सुबह झारखंड की 42 सदस्यीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से राजकोट ,गुजरात के लिए रवाना हुई।
महिला टीम – सोनल मिंज,निक्की प्रधान,सलीमा टेटे,संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे,काजल बड़ा, सिमता मिंज,सुभासी हेमरोम,प्रमिला सोरेंग,रोपनी कुमारी, दिप्ती कुल्लू,अलबेला रानी टोप्पो,अंजली बिंझिया,रजनी केरकेट्टा, बालो होरो,,बिनिमा धान। कोच बिगन सोय,तारिणी कुमारी मैनेजर मनोज कोनबेगी।
पुरुष टीम – अमन दीपक तिग्गा,विजय खेस,अल्बर्ट डुंगडुंग, सुसारण पूर्ति,नोएल टोपनो, जेन सोरेंग,अनुरोध भेंगरा,रोहित बेसरा, लव लाइट कुजूर, असीम तिर्की,बिरसा ओड़िया,डेनिस केरकेट्टा,नवीन केरकेट्टा,दीपक सोरेंग, सेम मुंडा,सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा,अभिषेक कुमार साहू, कोच – एलेक्सियूस लकड़ा,फिजियो – लव कुमार ,मैनेजर – मनोज प्रधान।
इससे पूर्व 27 सितम्बर की शाम को हॉकी झारखंड के कार्यालय में हॉकी झारखंड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद,सीईओ रजनीस कुमार, महासचिव विजय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,संयुक्त सविव बिगन सोय,तारिणी कुमारी,,जिला खेलकूद विभाग रांची के मुकेश कुमार,सहित खेल विभाग, जे ओ ए और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल किट देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी

