Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»रेल यात्रियों को अब रिफंड के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, तुरंत आयेगा खाते में पैसा
    राष्ट्रीय

    रेल यात्रियों को अब रिफंड के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, तुरंत आयेगा खाते में पैसा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 20, 2021Updated:June 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है. पहले जब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते थे और फिर उसे कैंसल कर रहे थे, उन्हें अपना रिफंड पाने के लिए दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ता था. अब यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जो यात्री आईआरसीटीसी के पेमेंट गेटवे आईआरसीटीसी-आईपे के माध्यम से टिकट बुक करेंगे तो उन्हें टिकट रद्द करने के तुरंत बाद उनका रिफंड मिल जायेगा.

    तत्काल और नियमित टिकट आसानी से बुक होगी

    आईआरसीटीसी-आईपे को 2019 में केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के एक हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था. आईआरसीटीसी ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट को भी अपग्रेड किया है. आईआरसीटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि नयी व्यवस्था यात्रियों को कैंसल करने के अलावा तत्काल और नियमित टिकट आसानी से बुक करने की सुविधा भी देगा.

    टिकट बुक करने में कम समय लगेगा

    अधिकारी ने यह भी कहा कि रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, आईआरसीटीसी ने आईआरसीटीसी-आईपे फीचर के साथ अपने यूजर इंटरफेस को अपग्रेड किया है, जिससे टिकट बुक करने में कम समय लग रहा है. पेमेंट गेटवे आई-पे में ऑटो पे का फीचर भी जोड़ा गया है. इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में काफी कम समय लग रहा है. स्वत: टिकट कैंसल होने पर तुरंग रिफंड मिलता है.

    आईआरसीटीसी-आईपे से ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट
    • आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलें (www.irctc.co.in)
    • उचित खाने में यात्रा संबंधी सभी विवरण भरें.
    • अपने रूट के अनुसार ट्रेन का चयन करें
    • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट में लॉग इन करें.
    • यात्री का पूरा विवरण दर्ज करें.
    • भुगतान का तरीका चुनें. यहां यात्रियों को आईआरसीटीसी ipay विकल्प चुनना होगा.
      पे एंड बुक पर क्लिक करें.
    • क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/प्रीपेड कार्ड/यूपीआई विवरण दर्ज करें.
    • भुगतान के बाद, टिकट तुरंत बुक हो जायेगा और इसकी पुष्टि एक एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजी जायेगी.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.