रांची: RPF ने बानो में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए केरसई में छापेमारी की है. मनीष रेलवे ई-टिकटिंग नाम के दुकान में अवैध कारोबार करते हुए छापा मार है. RPF ने मनीष कुमार को अवैध कारोबार करते गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से 01 लाइव रेलवे ई-टिकट मूल्य रु.503.68 और 11 पुराने इस्तेमाल किए गए टिकट जिसका मूल्य 29380.64 रुपये के साथ एक एचपी का लैपटॉप और एक वीवो का मोबाइल फोन के साथ टिकट जब्त किए गए.
रेलवे पुलिस ने केरसई के बिपुल ऑनलाइन सर्विस के मालिक चंदन कुमार की दुकान में छापेमारी और तलाशी ली. यहां रेलवे ई-टिकटिंग के अवैध धंधे में 15 नंबर पुराने रेलवे ई-टिकट मूल्य के 22333.31 रुपये बरामद किए गए हैं. एक एचपी लैपटॉप, एक एपसन प्रिंटर और एक मोबाइल फोन रियलमी सी2 के साथ पुराना टिकट जब्त किया गया. RPF इंस्पेक्टर विजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत अपराध करने के लिए धारा 179 (ii) के तहत गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से सभी जब्त सामान को RPF पोस्ट बानो लाया गया. इसके बाद इन्हे रांची भेजा गया.

