धनबाद: 18 फरवरी से झारखंड, बिहार और बंगाल से छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने अगले कई दिनों तक छत्तीसगढ़ जानेवाली कई ट्रेनों को रद करने का एलान कर दिया है। इनमें पटना से झाझा, जसीडीह, आसनसोल होकर चलने वाली पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से झारखंड, बहार और बंगाल को जोड़ने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस भी अगले कई दिनों तक प्रभावित रहेगी। रात में राजेंद्र नगर से रवाना होनेवाली ट्रेन 18 फरवरी से अगले कई दिनों तक देर रात को चलेगी। लेट खुलने की वजह से अपने गंतव्य तक देर से पहुंचाएगी।
इसी तरह दक्षिण भारत से छत्तीसगढ़ होकरउत्तर बिहार जानेवाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस भी अगले कई दिनों तक अपने निर्धारित समय के बदले देर रात सिकंदराबद से चलेगी। लेट खुलने से रांची, बोकारो, धनबाद और जसीडीह होकर दरभंगा जानेवाली ट्रेन लेट से आएगी और देर से गंतव्य तक पहुंचेगी। इन ट्रेनों के साथ ही छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली कई दूसरी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
रेलवे की ओर से बताया गा है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के झाराडीह, खरसिया और रॉबर्टसन के बीच तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकृत रेलखंड पर खरसिया स्टेशन पर चौथी लाइन की कनेक्टिविटी की कमिशनिंग होगी। इसके मद्देनजर प्री-नन इंटरलाकिंग और नन इंटरलाकिंग होगा।
कब-कब रद होगी ट्रेनें
- 22843 बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 फरवरी को रद
- 22844 पटना-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद लेट से चलने वाली ट्रेनें
- 13288 राजेंद्र नगर -दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 18 से 26 फरवरी तक राजेंद्र नगर से रात 8:25 के बदले देर रात 1:30 पर खुलेगी।
- 17007 सकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 19, 22 और 26 फरवरी को सिकंदराबाद से रात 10:40 के बजाय देर रात 1:30 पर रवाना होगी।

