रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में हजारों छात्र अपने नियुक्ति की मांग और रोजगार की मांग को मोराबादी बापू वाटिका से नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का आवास घेरने निकले हैं । पर इन्हें मोराबादी बापू वाटिका पास ही रोक दिया गया है।
इन अभ्यर्थियों में पंचायत सेवा संघ , जिला सहायक पुलिस बल , जेटेट अभ्यार्थी , झारखंड सशस्त्र बल पुलिस संगठन , ऐसे कई और अभ्यर्थी हैं जिनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है । ये तमाम अभ्यर्थी हैं जिन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओ को उत्तीर्ण कर चुके हैं पर पिछले कुछ वर्षों से इन्हें नियुक्ति पत्र की जगह केवल आश्वासनों का लॉली पॉप प्रदेश सरकारों द्वारा थमाया जा रहा है चाहे किसी भी सरकार सत्ता में हो। ऐसे में ये सारे अभ्यर्थियों ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 46वें जन्मदिन के अवसर पर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे पर इन्हें पुलिस प्रशासन के दाम पर मोराबादी मैदान में रोका गया। जहां ये अभ्यर्थी लगातार हेमंत सोरेन हाय हाय , प्रदेश सरकार होश।में आओ , भीख नही हम अपना हक मांगते। वही दूसरी ओर आन्दोलनरत कुछ छात्रों की तबियत भी खराब हुई जिसे प्रशासन के सहयोग से आंदोलन स्थल से हटा कर अस्पताल पहुँचाया गया। वही मौके पर झारखंड जिला पुलिस , रैपिड एक्शन पुलिस के जवान भी मौजूद हैं।

