जमशेदपुर : लाइन ड्यूटी में तैनात रेल कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा चक्रधरपुर और डांगुवापोसी स्टेशन में मॉडर्न रेस्ट हाउस बनाने के बाद अब टाटानगर और बंडामुंडा स्टेशन पर भी इसकी सुविधा दी जाने वाली है। जिसका नाम सब ऑर्डिनेट रेस्ट हाउस दिया गया है। वहीं रेस्ट हाउस की खासियत है कि अगर कोई रनिंग रेल कर्मचारी इसे बुक करता है तो इसके लिए उसे रुपये नहीं देने होंगे।
जबकि रेस्ट हाउस में एसी, गीजर, फ्रिज, ओवन, वाशिंग मशीन और वाटर कूलर समेत अन्य सुविधाएं भी होगीं। वहीं अगर रेस्ट हाउस में रेल कर्मचारी एसी, कूलर व अन्य सामानों का उपयोग करता हैं तो अलग से इसका चार्ज देना पड़ेगा। साथ ही 12 बेड के रेस्ट हाउस के लिए स्टाफ बेनिफिट फंड से दस-दस लाख रुपए की लागत से चक्रधरपुर और डांगुवापोसी के सब ऑर्डिनेट रेस्ट हाउस को मॉडर्न रूप दिया गया है। वहीं रेलवे मेंस कांग्रेस के नेता शशि कुमार मिश्रा का कहना है कि इस रेस्ट हाउस में ऑफिसर्स रेस्ट हाउस की तरह ही सुविधाएं होगी। ग्रुप बी और ग्रुप सी के रेल कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। जिसके लिए फर्नीचर और एसी की सुविधा भी मिल सकेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
लाईन ड्यूटी में तैनात रेल कर्मचारियों के लिए टाटा-बंडामुंडा स्टेशन में बनेगा मॉडर्न रेस्ट हाउस
Related Posts
Add A Comment

