चारा घोटाले में सजायाफ्ता RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नहीं आने पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। लालू की याचिका पर अब 8 अप्रैल को सुनवाई होगी। लालू की बिगड़ती सेहत को आधार बनाकर जमानत की मांग की गई है।
कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वो पिछले 14 फरवरी से जेल में हैं। इस दौरान उनके हेल्थ को देखते हुए उन्हें पहले RIMS में फिर बाद में AIIMS, दिल्ली रेफर किया गया था।

