Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ट्रंप का Big Beautiful Bill अब कानून बनने को तैयार, जानिये क्या है इसमें ख़ास

    July 4, 2025

    पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बेटी अंबा प्रसाद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED की रेड

    July 4, 2025

    अब Saving Account में मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, PNB के बाद अब एक और सरकारी बैंक ने दी गुड न्यूज, लोन भी सस्ता हुआ

    July 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    झारखण्ड

    लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा, जासं। लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए हैं। यह घटना सोमवार की रात की है। इसकी जानकारी मंगलवार को हुई। इस संबंध में कोई भी कुछ बताने से परहेज कर रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीज सदर अस्पताल में भर्ती था। उसकी रिपोर्ट सोमवार की देर रात पॉजिटिव आने के बाद तनाव में आकर उस संक्रमित व्यक्ति ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक को अन्‍य लोगों के साथ क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। सभी का सैंपल जांच के लिए रिम्‍स भेजा गया था। लेकिन रिपोर्ट रिम्‍स से नहीं आई थी। इधर, लोहरदगा में ही उसके समेत अन्‍य लोगों की ट्रूनेट से कोरोना की जांच की गई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि अन्‍य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।

    उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने घटना की पुष्टि की, पर उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। फिलहाल कुछ भी बता पाना जल्दबाजी होगी। दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मरीज के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग परेशान हो उठा और सबसे पहले इसकी सूचना उपायुक्त आकांक्षा रंजन समेत आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम सदर अस्पताल पहुंच गई और अपने-अपने तरीके से जांच-पड़ताल शुरू कर दी, पर मीडिया को इससे दूर रखा गया है।

    भंडरा का था रहने वाला, 24 मई को मुंबई से लौटा था लोहरदगा

    इसकी पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 24 मई को मुंबई से लोहरदगा आया था। यहां पर जांच के बाद सैंपल लेकर सदर अस्पताल स्थित सिस्टम क्वरंटाइन में रखा गया था। उसके अन्य साथी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि मृतक के संदिग्ध होने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बेटी अंबा प्रसाद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED की रेड

    July 4, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ट्रंप का Big Beautiful Bill अब कानून बनने को तैयार, जानिये क्या है इसमें ख़ास
    • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बेटी अंबा प्रसाद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED की रेड
    • अब Saving Account में मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, PNB के बाद अब एक और सरकारी बैंक ने दी गुड न्यूज, लोन भी सस्ता हुआ
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.