Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के लचुआदिह गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो और महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना उस वक़्त हुई जब सविता देवी समेत कई महिलाएं अपने खेत में काम कर रही थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंचे. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी लचुआदिह गांव पहुंची.
इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोस्टमॉर्टम के सदर अस्पताल भेजा गया, वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए सदर भेजा गया
इधर मृतिका सविता की भाभी संगीता देवी ने बताया कि सविता लचुआदिह गांव में अपने खेत में काम कर रही थी. कुछ और महिलाएं भी साथ काम कर रही थीं
इसी बीच दोपहर करीब एक बजे मूसलाधार बारिश के साथ बिजली भी कड़कना शुरू जिसकी चपेट में आकर सविता की मौत मौके पर हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं.

