गुमला: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग पाकरटोली गांव के दो सगे भाईयों की स्कूल जाने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई . बताया जाता है कि सुमित उरांव और सचिन उरांव आज सुबह अपना स्कुल जा रहे थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई एक आम पेड़ के नीचे जाकर बचने लगे। इस दौरान अचानक वज्रपात हुई जिसके कारण दोनों अचेत होकर गिर पड़े। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर खड़े ग्रामीण जब इस घटना को देखे तो वे वहाँ दौड़कर पहुंचे तो देखा कि दोनों बेहोश पड़े हुए हैं।
जिसके बाद दोनों बच्चों को स्कूल के अध्यापक ने अपने वाहन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घाघरा पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जाँच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने पंचनामा करते हुए दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया है .

