रांची: झारखंड में विधायक खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने सिविल कोर्ट में आवेदन देकर आरोपितों को रिमांड पर लेने की मांग की है। तीन लोगों को सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में राजद्रोह समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। दिल्ली-मुंबई भेज कर विशेष टीम से जांच करवाई गई। होटलों के सीसीटीवी के फुटेज से सबूत भी मिल चुके हैं।
इस मामले में पुलिस अभी तक अनुसंधान का अपडेट नहीं बता रही है। इस मामले में जेल भेजे गए अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद के स्वीकारोक्ति बयान में साजिशकर्ताओं के संपर्क में रहने वाले विधायकों के नाम का उल्लेख किया गया है, लेकिन आरोपियो के द्वारा नाम बताने के बावजूद बयान में केवल विधायक जी लिखा गया है।

