रांची : सोमवार को सीएमपीडीआई काँके रोड के रबिन्द्र भवन में कोयला मजदूर यूनियन के द्वारा विधायक सीता सोरेन का भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । आयोजन में सीता सोरेन ने कोयला मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया। कोयला मजदूर यूनियन के द्वारा सर्व सम्मति से उन्हें झारखंड राज्य कोयला मजदूर यूनियन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। अपने सम्बोधन में उन्होने बताया कि कोयला मजदूर यूनियन की तरफ से उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जायेगी, उसे वो पूरी लगन से पूरी करेंगी। उनके सम्मान में कोयला मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कामरेड रमेन्द्र कुमार, कोयला मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड पी के गाँगुली, कोयला मजदूर यूनियन के उप महामंत्री कामरेड अशोक यादव ने भी अपने उदगार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड अशोक यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कामरेड ए के हस्सा ने किया।

