कोडरमा:अगर आज आप रेलवे से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज की रात देश के कई राज्यों में रेलवे टिकट की बुकिंंग नहीं होने वाली है। आनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। रेलवे के अनुसार, आज शनिवार की देर रात से झारखंड के रांची, हटिया, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, चक्रधरपुर, टाटनागर आदि समेत देश के कई राज्यों में रेलवे टिकट बुक नहीं होंगे। साथ ही अन्य कोई आनलाइन सेवाएं भी नहीं मिलेंगी।
इन रेलवे जोन में बंद रहेंगी आनलाइन सेवाएं
पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेल, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे और नार्थ फ्रंटियर रेलवे शामिल हैं। जबकि झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के कुछ हिस्से, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में सेवाएं प्रभावित रहेगी।
स्थानीय स्टेशन से भी पता कर सकते हैं स्थिति
मालूम हो कि रेलवे ने इस संबंध में अपने तमाम यात्रियों और शुभचिंंतकों को पहले ही अलर्ट करा दिया है। ऐसे में यात्रा करने से पूर्व एक बार रेलवे की साइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यात्री चाहें तो अपने आसपास के रेलवे स्टेशन पर भी इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
परेशानी से बचने के लिए पहले ही कर लेंं बुकिंंग
यात्री अगर चाहें तो शनिवार की रात 11.45 बजे से पहले आनलाइन अपना काम निपटा सकते हैं। मसललन- आरक्षित टिकट, ई टिकट आदि की बुकिंंग कर सकते हैं। अगर आप रिटायरिंंग रूम की बुकिंंग करना चाहते हैं तो पहले ही सुनिश्चित कर लें, इससे आप परेशानी से बचेंगे।
रविवार सुबह 3:15 बजे के बाद मिलने लगेंगी सेवाएं
रेलवे की ओर से बताया गया है कि तकनीकी कारणों से कोलकाता पीआएएस डाटा सेंटर शटडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। तकनीकी खराबी ठीक करने और मरम्मत आदि कार्य पूरा करने के बाद दोबारा इसे चालू कर दिया जाएगा। यात्रियों को रविवार सुबह 3:15 बजे से यह तमाम सुविधाएं मिलने लगेंगी।
कोलकाता पीआरएस डाटा सेंटर के रहेगा शटडाउन
कोलकाता पीआरएस डाटा सेंटर के शटडाउन Kolkata PRS Data Center Remain Dhut होने की वजह से 19 फरवरी 2022 की देर रात 11.45 बजे से रविवार सुबह 3:15 बजे तक रेलवे के आरक्षित टिकट, ई-टिकट, रेलवे की आनलाइन पूछताछ सेवा, रिटायरिग रूम की आनलाइन बुकिंग समेत अन्य तमाम आनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। मालूम हो कि कोलकाता पीआरएस डाटा सेंटर से छह रेलवे जोन जुड़े हुए हैं। उन सभी रेलवे जोन के दायरे में आने वाले एक दर्जन से अधिक राज्यों के शहरों में रेलवे की सेवाएं बंद रहेंगी।

