Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शादी का झांसा देकर साली को भगाने वाला जीजा धराया, पुलिस ने भेजा जेल
    झारखण्ड

    शादी का झांसा देकर साली को भगाने वाला जीजा धराया, पुलिस ने भेजा जेल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 22, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धरायडीह में एक नाबालिग साली को उसके ही सगे जीजा द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने जयनगर थाना में एक मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी पुत्री को उसके ही दामाद श्रीकांत मंडल (27) ने 16 जून को धरायडीह स्थित उनके ही घर से भगा कर ले गया।

    दर्ज मामले में नाबालिग के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया गया है। इधर इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी श्याम लाल यादव, पीएसआई रंजीत कुमार आदि ने नाबालिग तथा उसके जीजा श्रीकांत मंडल को 21 जून को डोमचांच से बरामद कर लिया है।

    इस बाबत जयनगर थाना में 366 तथा 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को चिकित्सीय जांच के लिए कोडरमा अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी श्याम लाल यादव ने बताया कि नाबालिग का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। जबकि गिरफ्तार श्रीकांत मंडल को जेल भेजा जाएगा।

     

    दहेज प्रताड़ना में भी श्रीकांत जा चुका है जेल: नाबालिग की बड़ी बहन बबली कुमारी ने भी 22 मार्च 2017 को अपने पति श्रीकांत मंडल के ऊपर जयनगर थाना में दहेज प्रताड़ना को लेकर एक मामला दर्ज कराया था। इसमें श्रीकांत मंडल 2 माह जेल में भी रह चुका है। बाद में न्यायालय के आदेशानुसार श्रीकांत मंडल अपनी पत्नी बबली कुमारी को अपने घर गिरिडीह जिले के पिहरा गांव ले गया। इस दौरान श्रीकांत मंडल द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। हालांकि इस दौरान उसे डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी है तथा फिलहाल वह गर्भवती भी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.