डालटनगंज: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव निवासी शीर्ष माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
टॉप माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने जर्मन हथियार एचके 33 और 70 से अधिक गोली तथा वॉकी टॉकी के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया गया। बताया गया है कि राजेश ठाकुर पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा का रहने वाला है। राजेश ने झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाको में कोबरा और सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण में पूर्व अभियान एसपी जो वर्तमान में सीआरपीएफ में तैनात है उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

