Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»सस्पेंड डीएसपी तनवीर अहमद के कई ठिकानों पर रेड
    बिहार

    सस्पेंड डीएसपी तनवीर अहमद के कई ठिकानों पर रेड

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 2, 2021Updated:September 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Patna: भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड DSP तनवीर अहमद के दो ठिकाने पर गुरुवार सुबह बिहार आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने दबिश दी। पटना के आशियाना-दीघा रोड में स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट और बेतिया के पुश्तैनी घर पर छापेमारी शुरू हो गई है। दोनों जगहों को खंगाला जा रहा है। इन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है।

    DSP तनवीर अहमद की पोस्टिंग पटना जिले के पालीगंज में बतौर SDPO थी। लंबे वक्त तक यहां रहे। इनके ऊपर बालू माफियाओं का साथ देने और उसके जरिए काली कमाई करने का गंभीर आरोप है। राज्य सरकार से मिले आदेश पर इनके खिलाफ इंटरनल जांच हुई थी, जिसमें काफी सारे सबूत मिले थे। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था और उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय में कर दी गई थी।

    ADG नैयर हसनैन खान ने बताया- ‘तनवीर अहमद के खिलाफ बुधवार को ही पटना में EOW ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की FIR दर्ज की थी और पटना कोर्ट से उसके फ्लैट और घर की तलाशी लेने के लिए सर्च वारंट जारी करने की अपील की गई थी। जिसे कोर्ट ने तुरंत मंजूर कर दिया। इसके बाद उसके पटना वाले फ्लैट और बेतिया के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।’

    बेतिया जिले में पैतृक गांव

    EOU की एक टीम बेतिया के उसके पुश्तैनी घर पर भी छापेमारी कर रही है। हालांकि, वहां मौजूद अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी बताने से बच रहे हैं। अहमद का घर भारत-नेपाल सीमा के बेतिया जिले के इनरवा थाना क्षेत्र पिराडी गांव में है। जानकारी के अनुसार, ऐसे में बालू माफियाओं से सांठगांठ के मामले में तनवीर अहमद दूसरे अफसर हैं, जिनके खिलाफ आय से अधिक सम्पति मामले में कार्रवाई हो रही है।

    कई अफसर रडार पर

    बिहार सरकार के कई अधिकारी अभी भी आर्थिक अपराध इकाई की रडार पर हैं। बिहार प्रशासनिक और बिहार पुलिस सेवा के पांच अधिकारी भी इस मामले में नपे थे। बिहार सरकार ने डेहरी-ऑन-सोन के तत्कालीन SDO सुनील कुमार सिंह और SDPO रहे संजय कुमार के साथ भोजपुर के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार राउत, औरंगाबाद सदर के तत्कालीन SDPO अनूप कुमार और पालीगंज के DSP रहे तनवीर अहमद को भी निलंबित कर दिया गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.