जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से बडी खबर है। यहां साकची के कालीमाटी रोड स्थित साउथ इंडियन बैंक की शाखा में आग लग गयी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। जिस समय आग लगी बैंक में कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। आग लगते ही बैंक में अफरातफरी मच गयी। पफायर स्टेशन को सूचना दी गयी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। हालांकि, संकरा इलाका होने की वजह से टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी।

