रांची: रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा से प्रताड़ित घरेलू नौकरानी सुनीता खाखा का रिम्स में इलाज चल रहा है। आज रिम्स में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने सुनीता खाखा से
मुलाकात की। पीड़िता का रिम्स में सुरक्षा के बीच विगत एक सप्ताह से इलाज चल रहा है। महिला आयोग की टीम ने पीड़ित सुनीता खाखा से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम में शिवानी डे और शालिनी कुमारी शामिल है। सीमा पात्रा पर सुनीता खाखा ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुनीता ने बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। आईएएस की पत्नी और निलंबित भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के घर कैद से मुक्त झारखंड की बेटी सुनिता खाखा कुमारी का मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। मामले में शिकायतकर्ता 29 अगस्त को हटिया डीएसपी को आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि अरगोड़ा थाना (कांड संख्या 285ध्22) सीमा पात्रा पर दर्ज मामले का सूचक हूं। इस केस में आरोपी सीमा पात्रा के अलावा उसकी बेटी भी बराबर की जिम्मेदार है। पीड़िता जो स्थिति में है उसके लिये दोनो जिम्मेदार है। क्योकि पीड़िता दिल्ली में रहने के दौरान आरोपी सीमा पात्रा की बेटी के द्वारा भी पीड़िता के उपर शारीरिक और मानसिक हिंसा की जाती थी। जो कि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट देखने से भी पता चलता है। ज्ञात हो कि 22 अगस्त को रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सीमा पात्रा से प्रताड़ित पीड़िता सुनीता खाखा से मिली महिला आयोग की टीम
Related Posts
Add A Comment

