हजारीबाग : नगर आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के तृतीय घटक, पीएम स्वनिधि तथा डे नुलम से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर आयुक्त द्वारा विभिन्न बैंकों की तरफ से उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया.
बैठक की शुरुआत कोलघट्टी किफायती आवास परियोजना के वार्ता के साथ हुई. निगम द्वारा बैंकों को बताया गया कि 254 चयनित लाभुकों में से 236 लाभुकों द्वारा गृह ऋण उपलब्ध कराने का आवेदन प्राप्त हुआ है.नगरआयुक्त ने जरूरतमंद सभी लाभुकों को गृह ऋण उपलब्ध कराने हेतु सभी उपस्थित बैंको के प्रतिनिधियों से चर्चा की.
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त ने बताया कि पीएम स्वनिधि अंतर्गत फुटपाथ विक्रेताओं को जो 10,000 रुपए का लोन लॉकडाउन में आर्थिक मंदी से उभरने के लिए बैंक से उपलब्ध करवाया जा रहा है, उनके पेंडिंग रिटर्न्स आवेदनों पर जल्द फैसला लेने का निर्देश दिया गया है.

