हजारीबाग के चुरचू प्रखंड स्थित सिंघनिया गांव में हाथियों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 2:00 से 3:00 के बीच हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया। इसी दौरान एक शादी समारोह से लौट रही गुलापो देवी को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके अलावा हाथियों ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर दिया।
वहीं घटना की सूचना के बाद मांडू वन क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। महिला के स्वजनों को तत्काल 50000 रूपये सहायता राशि के रूप में दी गई है। इसके अलावा चार लाख रूपये मुआवजे के रूप में दिया जाएगा।

